- भूख लगाने के हेतु घरेलू जूस
प्रातःकाल खाली पेट नींबू का पानी पियें। खाने से पहले अदरक को कद्दूकस करके सैंधा नमक के साथ लें।
- रक्तशुद्धि हेतु घरेलू जूस
नींबू, गाजर, गोभी, चुकन्दर, पालक, सेव, तुलसी, नीम और बेल के पत्तों का रस प्रयोग करें।
- दमा ठीक करने हेतु घरेलू जूस से इलाज
लहसुन, अदरक, तुलसी, चुकन्दर, गोभी, गाजर, मीठी द्राक्ष का रस, भाजी का सूप अथवा मूँग का सूप और बकरी का शुद्ध दूध लाभदायक है। घी, तेल, मक्खन वर्जित है।
- उच्च रक्तचाप ठीक करने हेतु घरेलू जूस से इलाज
गाजर, अंगूर, मोसम्मी और ज्वारों का रस। मानसिक तथा शारीरिक आराम आवश्यक है।
- निम्न रक्तचाप ठीक करने हेतु घरेलू जूस से इलाज
मीठे फलों का रस लें, किन्तु खट्टे फलों का उपयोग ना करें। अंगूर और मौसम्मी का रस अथवा दूध भी लाभदायक है।
- पीलिया ठीक करने हेतु घरेलू जूस से इलाज
अंगूर, सेव, रसभरी, मौसम्मी, अंगूर की अनुपलब्धि पर लाल मुनक्के तथा किसमिस का पानी। गन्ने को चूसकर उसका रस पियें। केले में 1.5 ग्राम चूना लगाकर कुछ समय रखकर फिर खायें।
- मुहाँसों के दाग ठीक करने हेतु घरेलू जूस से इलाज
गाजर, तरबूज, प्याज, तुलसी, घृतकुमारी और पालक का रस।
- संधिवात ठीक करने हेतु घरेलू जूस से इलाज
लहसुन, अदरक, गाजर, पालक, ककड़ी, गोभी, हरा धनिया, नारियल का पानी तथा सेव और गेहूँ के ज्वारे।
- एसीडिटी ठीक करने हेतु घरेलू जूस से इलाज
गाजर, पालक, ककड़ी, तुलसी का रस, फलों का रस अधिक लें। अँगूर मौसम्मी तथा दूध भी लाभदायक है।
- कैंसर रोगी के लिए जूस
गेहूँ के ज्वारे, गाजर और अंगूर का रस।
- सुन्दर बनने के लिए जूस
सुबह-दोपहर नारियल का पानी या बबूल का रस लें। नारियल के पानी से चेहरा साफ करें।
- फोड़े-फुन्सियाँ ठीक करने के लिए जूस
गाजर, पालक, ककड़ी, गौभी और नारियल का रस।
- कोलाइटिस ठीक करने के लिए जूस
गाजर, पालक और अन्नानास का रस। 70 प्रतिशत गाजर के रस के साथ अन्य रस समप्राण। चुकन्दर, नारियल, ककड़ी, गौभी के रस का मिश्रण भी उपयोगी है।
- अल्सर रोगी के लिए जूस
अंगूर, गाजर, गौभी का रस, केवल दुग्धाहार पर रहना आवश्यक है, खूब गर्म दूध में 2 चम्मच देशी गाय का घी डालकर मिलाकर करके पियें।
- सर्दी-कफ ठीक करने के लिए जूस
मूली, अदरक, लहसुन, तुलसी, गाजर का रस, मूँग अथवा भाजी का सूप।
- ब्रोन्काइटिस ठीक करने हेतु घरेलू जूस से इलाज
पपीता, गाजर, अदरक, तुलसी, अनन्नास का रस, मूँग का सूप। स्टार्चवाली खुराक वर्जित।
- दाँत निकलते बच्चे के लिए जूस
अन्नानास का रस थोड़ा नींबू डालकर रोज चार औंस (100-125 ग्राम)।
- रक्तवृद्धि के लिए जूस
मौसम्मी, अंगूर, पालक, टमाटर, चुकन्दर, सेव, रसभरी का रस रात को। रात को भिगोया हुआ खजूर का पानी सुबह में। इलायची के साथ केले भी उपयोगी हैं।
- स्त्रियों को मासिक धर्म कष्ट हेतु घरेलू जूस
अंगूर, अन्नानास तथा रसभरी का रस।
- आँखों के तेज के लिए घरेलू जूस
गाजर का रस तथा हरे धनिया का रस श्रेष्ठ है।
- अनिद्रा (Insomnia) ठीक करने के लिए जूस
अंगूर और सेव का रस। पीपरामूल शहद के साथ।
- वजन बढ़ाने के लिए जूस
पालक, गाजर, चुकन्दर, नारियल और गोभी के रस का मिश्रण, दूध, दही, सूखा मेवा, अंगूर और सेवों का रस।
- डायबिटीज रोगी के लिए जूस
गौभी, गाजर, नारियल, करेला और पालक का रस।
- पथरी रोगी के लिए जूस
पत्तों वाली सब्जी, पालक, टमाटर ना लें। ककड़ी का रस श्रेष्ठ है। सेव अथवा गाजर या कद्दू का रस भी सहायक है। जौ एवं सहजने का सूप भी लाभदायक है।
- सिरदर्द ठीक करने के लिए जूस
ककड़ी, चुकन्दर, गाजर, गौभी और नारियल के रस का मिश्रण।
- किडनी का दर्द ठीक करने के लिए जूस
गाजर, पालक, ककड़ी, अदरक और नारियल का रस।
- फ्लू ठीक करने के लिए जूस
अदरक, तुलसी, गाजर का रस।
- वजन घटाने के लिए घरेलू जूस
अन्नानास, गोभी, तरबूज,लौकी और नींबू का रस।
- पायरिया ठीक करने के लिए जूस
गेहूँ के ज्वारे, गाजर, नारियल, ककड़ी, पालक और सोया की भाजी का रस। कच्चा अधिक खायें।
- बवासीर ठीक करने के लिए जूस
मूली का रस, अदरक का रस घी डालकर, नागर मोथा, नारियल पानी।